फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: आशिक के साथ भागी दो बच्चों की मां, जब पकड़ी गई तो बोली- इसी के साथ रहूंगी, पति ने करा दी शादी

Sat, 06 Sep 2025 10:43 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: इसी बीच रेखा की नजर गांव के ही सागर बिंद पर पड़ी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बात प्यार तक पहुंच गई। दोनों का अफेयर कई महीनों से चल रहा था। इसकी जानकारी जब पति अशोक को मिली तो उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रेमी संग भागी महिला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी और खुद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। इस पूरे मामले ने गांव से लेकर जिले तक चर्चा का विषय बना दिया है। गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव के रहने वाले अशोक बिंद की शादी कुछ साल पहले बिंदपुरवा गांव की रहने वाली रेखा बिंद से हुई थी। शादी के बाद दोनों के घर एक बेटी और एक बेटा भी हुआ। बेटी की उम्र 3 साल और बेटे की उम्र 5 साल है। अशोक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था और पूरी कोशिश करता था कि परिवार को खुश रखे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां
इसी बीच रेखा की नजर गांव के ही सागर बिंद पर पड़ी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बात प्यार तक पहुंच गई। दोनों का अफेयर कई महीनों से चल रहा था। इसकी जानकारी जब पति अशोक को मिली तो उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की। उसने सागर को भी चेताया और कहा कि वो इस रिश्ते को खत्म कर दे, लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ।

पत्नी की इस हरकत से टूट गया पति
25 अगस्त को हालात और बिगड़ गए, जब रेखा अपने प्रेमी सागर के साथ घर छोड़कर चली गई। यह देख अशोक टूट गया। उसने पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस में तहरीर दी और 1 सितंबर को एसपी को भी पत्र भेजा। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने रेखा को ढूंढ निकाला। इसके बाद जब पुलिस ने पति-पत्नी को आमने-सामने बैठाया तो वहां चौंकाने वाली बात सामने आई। पत्नी ने साफ-साफ कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, बल्कि प्रेमी सागर के साथ ही जीवन बिताना चाहती है।
विज्ञापन


पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी
यह सुनकर अशोक की आंखों से आंसू निकल आए। उसने पत्नी से पूछा कि आखिर उसका फैसला क्या है, लेकिन रेखा अपने फैसले पर अड़ी रही। वह बार-बार यही कहती रही कि उसे सागर के साथ ही रहना है। ऐसे में थक-हारकर अशोक ने बड़ा और हैरान कर देने वाला फैसला लिया। उसने कहा कि जब पत्नी उसके साथ रहना ही नहीं चाहती तो उसे जबरदस्ती रोकने का कोई फायदा नहीं है। बच्चों की जिम्मेदारी वह खुद उठाएगा और पत्नी को उसकी मर्जी के अनुसार जीवन जीने देगा।

पत्नी ने लिखित रूप से दिया बयान
इसके बाद परिवार और गांव के लोगों से बातचीत करने के बाद अशोक ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी सागर से करा दी। गांव के हनुमान मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। रेखा ने भी लिखित रूप से बयान दिया कि वह अब अशोक के साथ नहीं रहना चाहती। उसने यह भी लिखा कि दोनों बच्चे अपने पिता अशोक के साथ ही रहेंगे। रेखा ने यह भी बताया कि वह अशोक को तलाक देकर कोर्ट मैरिज करेगी। सागर ने भी सहमति जताई और कहा कि वह रेखा से शादी करना चाहता है। पत्नी की विदाई भी खुद अशोक ने ही करवाई और दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। कोई कह रहा है कि अशोक ने बहुत बड़ा दिल दिखाया और सही किया तो कोई कह रहा है कि बच्चों की खातिर पत्नी को रोक लेना चाहिए था। वहीं कुछ लोग ऐसी पत्नी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें