फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में गणपति बप्पा को 580 वजनी लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया

Fri, 14 Sep 2018 05:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के मौके पर हैदराबाद में गणपति बप्पा को 580 किलो वजनी लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। फिल्म नगर दिव्य सन्निधानम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को महा प्रसादम के रूप में भगवान गणेश को इसका भोग लगाया। 

विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के पूर्व गोदावरी के तपेश्वरम स्थित सुरुचि फूड की ओर इतना वजनी लड्डू बनाया गया। सुरुचि फूड के प्रवक्ता उप्पलपति रामभद्र राजू ने बताया कि इसे बनाने में तीन लाख रुपये खर्च हुए। 

उन्होंने बताया कि इसे बनाने में 220 किलो चीनी, 145 किलो गाय का घी, 175 किलो आटा, 25 किलो काजू, 13 किलो बादाम, तीन किलो इलायची और अन्य सामान इस्तेमाल किए गए। हैदराबाद में पिछले साल गणपति बप्पा को 500 किलो वजनी लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें