गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति पाइप से करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों का अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दी गई है।
पीएम मोदी ने जारी किया 'जल जीवन मिशन' का प्रतीक चिन्ह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन का प्रतीक चिन्ह गुरुवार को लॉन्च किया। प्रतीक चिन्ह के साथ प्रधानमंत्री ने इस मिशन और पानी समितियों से जुड़ी मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया।
बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार (29 सितंबर) को उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत छह मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। इनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल थे।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि पहले पानी जैसा विषय कई मंत्रालयों में बंटा हुआ था। इन सभी में आपस में तालमेल ही नहीं था। आजादी के इतने सालों बाद भी लोगों के घर तक पीने का पानी नहीं पहुंच पाया। पहाड़ों में पीने के पानी के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्याओं को दूर करने के लिए ही जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है।