फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 02 Oct 2022 11:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। देशभर में बापू को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचीं। उन्होंने महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं का बापू के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचना जारी है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया। राजघाट पर बापू की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गांधी जयंती के मौके पर बापू को याद करते हुए ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें