कांग्रेस पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 में से केवल छह सीटों पर ही लड़ रही है। राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब तक बंगाल का एक भी दौरा नहीं किया है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ लचीला रुख अपना लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए जिन 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका का नाम भी शामिल है। राहुल के करीबी लोगों का कहना है उनका फोकस फिलहाल केरल पर है, जहां 140 सीटों पर एक साथ 6 अप्रैल को मतदान है। उसके बाद वे बंगाल के प्रचार में उतरेंगे वहां आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं।
हालांकि बंगाल इकाई से जुड़े नेता के मुताबिक दूसरे चरण के लिए भी सोनिया, राहुल या प्रियंका का दौरा तय नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल को लेकर कांग्रेस शुरू से ही असमंजस में रही। यही कारण है कि नेतृत्व राज्य के नेताओं पर चुनाव की जिम्मेदारी छोड़ दी है।