राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिले रामदास अठावले
- फोटो : twitter@RamdasAthawale
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
मुलाकात के बाद अठावले कहा, मैंने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा, एक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने उद्योगपति के आवास के पास विस्फोटक रखा, जबकि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया। राज्य में यह गंभीर स्थिति है। अठावले ने कहा कि देशमुख के खिलाफ जांच होनी चाहिए, क्योंकि वह इस समय संदेह के दायरे में हैं।