फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र यूनिवर्सिटी के कुलपति का बयान, टेस्ट ट्यूब तकनीक से जन्मे थे 100 कौरव

Sat, 05 Jan 2019 11:04 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
GN Rao - फोटो : screen grab
विज्ञापन

कौरवों का जन्म स्टेम सेल और टेस्ट ट्यूब टेक्नोलॉजी से हुआ था और यह ज्ञान भारत को सालों पहले मिल चुका था, यह दावा आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर जी. नागेश्वर राव का है। उन्होंने कहा कि हर कोई हैरान होता है और किसी को भी विश्वास नहीं होता कि गांधारी ने कैसे 100 बच्चों को जन्म दे दिया। बतौर इंसान यह कैसे मुमकिन है? क्या कोई महिला एक जीवन में 100 बच्चों को जन्म दे सकती है?  उन्होंने आगे कहा कि अब हम मानते हैं हमारे टेस्ट ट्यूब से बच्चे होते हैं। 

विज्ञापन


महाभारत भी कहता है कि 100 अंडों को 100 घड़ों में रखा गया था। क्या वह टेस्ट ट्यूब बेबी नहीं थे? स्टेम सेल टेक्नोलॉजी देश में 1000 सालों से मौजूद है। 

 
विज्ञापन




राव ने यह बातें शुक्रवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस में कही। अपने संबोधन के दौरान राव ने कहा कि भगवान राम ने अस्त्रों और शस्त्रों  का इस्तेमाल किया जो अपने लक्ष्य को भेदकर वापस आ जाते थे, यह दिखता है कि भारत के पास हजारों वर्षों पहले भी गाइडेड मिसाइल मौजूद थे। 
विज्ञापन


राव ने दावा किया कि रावण के पास केवल पुष्पक विमान ही नहीं बल्कि 24 अलग-अलग तरह के विमान मौजूद थे। श्रीलंका में रावण ने कई हवाई अड्डे भी बनवाए थे जिनका इस्तेमाल वह करता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें