फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में गडकरी की जमकर तारीफ, सोनिया-खड़गे भी खुद को मेज थपथपाने से रोक नहीं पाए

Thu, 07 Feb 2019 03:15 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोकसभा में उस वक्त आश्चर्य का वातावरण बन गया जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समर्थन में भाजपा सांसदों के साथ-साथ संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मेज थपथपाकर संतुष्टि जताई। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारतमाला परियोजना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और चारधाम परियोजना से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। इसी बीच भारतमाला परियोजना से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर के दौरान गडकरी के कामों की जमकर तारीफ हुई और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी मेज थपथपाकर अपना समर्थन जताया।

विज्ञापन


साथ ही पूरक प्रश्न पूछने वाले भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस समेत अन्य दलों के सदस्यों ने भी इस दौरान सड़क, राजमार्ग और अवसंरचना के क्षेत्र में देश में हुए कामकाज के लिए गडकरी की प्रशंसा की।

सदन में तमाम प्रश्नों के उत्तर देते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘मेरी यह विशेषता है और मैं इसके लिए खुद को भाग्यवान समझता हूं कि हर पार्टी के सांसद कहते हैं कि उनके क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है।’’ वर्तमान में जल संसाधन विभाग और गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे गडकरी ने उत्तराखंड के चार धामों को जोड़ने वाली चारधाम परियोजना से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रयाग में पहली बार गंगा की इतनी निर्मल और अविरल होने का दावा किया।
विज्ञापन


गडकरी ने लोकसभा अध्यक्ष से गंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि, ‘‘अध्यक्ष महोदया आप एक बार जरूर देखें कि गंगा के लिए कितना काम हुआ है’’। इस पर सहमति जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि ‘हमारा आशीर्वाद आपके साथ है’’। मंत्री के जवाब के बाद भाजपा सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष से गडकरी द्वारा देश में इतने काम किए जाने पर उनके लिए सदन से धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें