फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: दिल्ली विश्व नेताओं का स्वागत करने को लेकर तैयार, जानें मेहमानों की थाली में क्या कुछ खास

Sun, 03 Sep 2023 11:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 स्वादिष्ठ पकवानों के अलावा विश्व नेताओं के जीवनसाथियों के लिए भारत यात्रा को यादगार बनाने की भी व्यवस्था की जा रही है। विश्व नेताओं के जीवनसाथी के लिए देश के हैंडक्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
G-20 Summit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व भर के कई नेता भारत आने वाले हैं। ऐसे में, खासा तैयारी की जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मेहमानों के खाने-पीने का भी खास ध्यान रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली आने वाले मेहमानों को भारत के असली स्वाद से रू-ब-रू करवाया जाएगा। आइए जानते हैं मेहमानों की थाली में क्या कुछ खास पकवान होंगे।

विज्ञापन


जी-20 बैठक के लिए दिल्ली आने वाले दुनियाभर के नेताओं को स्ट्रीट फूड का स्वाद चखाया जाएगा। इसमें दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक की चाट भी शामिल होगी और बाजरे से बने व्यंजन भी होंगे। बाजरा बेहद पौष्टिक मोटा अनाज है और यह पर्यावरण के अनुकूल भी माना जाता है।

भारत यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी
जी-20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने कहा कि स्वादिष्ठ पकवानों के अलावा विश्व नेताओं के जीवनसाथियों के लिए भारत यात्रा को यादगार बनाने के लिए उन्हें देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत के बारे में जानकारी देने और ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डर्न आर्ट’ में खरीदारी का अनुभव दिलाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिन-रात तैयारी में लगे शेफ
उन्होंने कहा कि भारत के असली स्वाद से रू-ब-रू करवाए जाने के लिए शेफ दिन-रात तैयारी में लगे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली खासकर चांदनी चौक अपने स्ट्रीट फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसलिए जब विश्व नेता यहां आएंगे तो उन्हें भारत के स्ट्रीट फूड का मजा लेने का मौका मिलेगा। वहीं, सभी होटल जहां विश्व नेता और प्रतिनिधि ठहरने वाले हैं। वहां बाजरा के नए-नए व्यंजनों को पेश करने की होड़ लगी है। 

उपहारों पर विशेष ध्यान
परदेशी ने कहा कि आने वाले नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए उपहारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें देश की हस्तशिल्प, कपड़ा और चित्रकला परंपराओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि उपहार ऐसे होने चाहिए, जो गर्मजोशी का एहसास दिलाते हों। हमने वस्तुओं की एक सूची सौंपी है। चाहे पेंटिंग हो या हस्तशिल्प अथवा कालीन। उनका चयन अतिथियों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि उपहार ऐसे हों, जिनमें हमारी हस्तशिल्प, परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाई देती हो। जब नेता कोई चीज लेकर जाएं, तो वे भारत की स्मृति साथ ले जाएं।’

शिखर सम्मेलन के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर परदेशी ने कहा कि दिल्ली पुलिस विभिन्न देशों की आधुनिक टीम के साथ समन्वय कर रही है और विदेशी नेताओं एवं प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा आवश्यकताओं तथा चिंताओं को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों के दिल्ली आने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें