सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वंचितों, समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों की सेवा करने के लिए उनके मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है।
दुनिया की 80 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले जी-20 के सदस्य देशों का दो दिनी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आज यानी शनिवार से शुरू होगा। शिखर सम्मेलन को मुख्यत: तीन सत्रों में बांटा गया है-एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य। सम्मेलन के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष समेत कई वैश्विक नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वंचितों, समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों की सेवा करने के लिए उनके मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रगति के मानव केंद्रित तरीके पर भारत के कदम को भी रेखांकित किया। जी-20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, सम्मेलन का घोषणापत्र तैयार है। इसमें वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज को पर्याप्त महत्व दिया गया है। कांत ने कहा, हम पीएम मोदी के समावेशी, निर्णायक, महत्वाकांक्षी व कार्रवाई उन्मुख सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं।
विदेशी मेहमान देखेंगे डिजिटल भारत का दम
जी-20 के मुख्य समन्वयक हर्ष शृंगला ने बताया, सम्मेलन में भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें एक बड़ा कदम केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा है, जिसके जरिये अंतरराष्ट्रीय पत्रकार भी स्थानीय बैंक में खाता न होने के बावजूद अपने मोबाइल वालेट में राशि हासिल कर पाएंगे। इससे दुनिया को भारत के डिजिटल ताकत का अंदाजा होगा।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों व भागीदारों को उनके यूपीआई मोबाइल वालेट में 500 से 1000 रुपये तक डाले जाएंगे, ताकि वह यूपीआई के जरिये भुगतान का अनुभव ले सकें।
लोकगीत पर थिरकीं आईएमएफ प्रमुख जॉर्जिएवा
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जिएवा शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। उनके स्वागत में ओडिया लोक कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी, तो वे खुद भी उनके साथ थिरकने लगीं।