फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की खरीद पर फ्यूल एप ने दी कैशबैक की पेशकश

Wed, 28 Oct 2020 08:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्यूल एप - फोटो : twitter
विज्ञापन

ईंधन की खरीद पर उपयोगकर्ताओं को कैशबैक देने वाले एक नए एप ‘फ्यूल’ को मंगलवार को लॉन्च किया गया। भारत में बना यह एप अगले महीने से आईओएस (एप्पल) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। वर्तमान में यह एप एंड्रॉइड फोन पर ही डाउनलोड किया जा सकता है। उपयोगकर्ताओं को केवल अपने ईंधन (पेट्रोल, डीजल और सीएनजी) की रसीदों की एक तस्वीर एप पर अपलोड करनी होगी और उन्हें कैशबैक के रूप में एक निश्चित राशि मिलेगी।

विज्ञापन


इस कैशबैक का उपयोग प्लेटफॉर्म से सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है। फ्युल के संस्थापक रौनक शर्मा ने एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा कि हमारा इरादा आम आदमी को कैशबैक के लाभ देना है। हम महामारी की स्थिति से बुरी तरह से प्रभावित मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़े बोझ को कम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें