पूरी दुनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) के क्रूरतम हमले का सामना कर रही है। लाखों लोग इससे संक्रमित हुए हैं, हजारों जिंदगी की जंग हार चुके हैं। डॉक्टर, नर्स और तमाम हेल्थ वर्कर्स अपनी जान जोखिम में डालकर जिंदगियां बचाने के महान काम में दिन-रात एक कर रहे हैं। कोविड-19 का हमला चौतरफा है और इस वजह से अस्पतालों में वेंटिलेटर कम पड़ गए हैं।
चिकित्साकर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा के लिए हैजमेट सूट, सैनिटाइजर, दस्ताने, पीपीई किट और मास्क की सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही है। कई जगह ये योद्धा बिना पर्याप्त साधनों के भी अपने कर्तव्य को अंजाम दे रहे हैं।
कोरोना योद्धा चिकित्साकर्मियों का बचाव सर्वप्रथम है, अन्यथा इससे जूझ रहे लोगों को कौन बचाएगा? इसलिए उजाला सिग्नस ने एक विशेष कोष की स्थापना की है। जिससे एकत्र राशि का उपयोग चिकित्साकर्मियों के लिए हैजमेट सूट, पीपीई किट, सैनिटाइजर, दस्ताने और एन-95 मास्क सहित तमाम संक्रमणरोधी सुरक्षा-साधनों को मुहैया कराने में किया जाएगा।
आप भी अपना सहयोग इस कोष में दे सकते हैं। आइए, मिलकर इस संकट को हराएं। दान देने के लिए आगे आएं। अपने परिचितों और मित्रों को भी प्रेरित करें। इस
लिंक पर क्लिक करके आप कोविड-19 से लड़ाई में उजाला सिग्नस की सहायता कर सकते हैं।
उजाला सिग्नस की मुहिम में अपना योगदान देने के लिए यहां क्लिक करें।