फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehul Choksi: बेल्जियम में पत्नी के साथ रह रहा है भगोड़ा बिजनेसमैन मेहुल चोकसी, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये के घोटले के मामले में फरार बिजनेसमैन मेहुल चोकसी इस वक्त बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, मेहुल चोकसी वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
मेहुल चौकसी, भगोड़ा बिजनेसमैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी इस समय बेल्जियम के एंटवर्प शहर में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसने वहां का निवास कार्ड हासिल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम सरकार से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। हालांकि, अभी तक भारतीय अधिकारियों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक अमित गुप्ता, MEA के सूत्र बोले- भारतीय दूतावास कर रहा है मदद

कैसे भागा मेहुल चोकसी?
मेहुल चोकसी भारत में 13,500 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में वांछित है। पहले वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था, लेकिन बाद में बेल्जियम चला गया। चोकसी की पत्नी प्रीति बेल्जियम की नागरिक हैं, जिससे उसे वहां रहने में मदद मिली।
विज्ञापन


नकली दस्तावेजों से मिली बेल्जियम में शरण?
रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में निवास पाने के लिए झूठे और फर्जी दस्तावेज जमा किए। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छुपाकर गलत जानकारी दी, ताकि उसे भारत न भेजा जा सके। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेहुल चोकसी अब स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है। उसने वहां के एक प्रसिद्ध कैंसर अस्पताल में इलाज का बहाना बनाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - New Mexico: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में गोलीबारी; लास क्रूसेस के पार्क में हुए वारदात में तीन की मौत, 14 घायल

घोटाले की पूरी कहानी
मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला किया। वे फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से कर्ज लेते रहे और पैसा वापस नहीं किया। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है। वहीं इससे पहले मई 2021 में मेहुल चोकसी एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, लेकिन बाद में उसे खोजकर फिर से एंटीगुआ भेज दिया गया। अब वह बेल्जियम में रहकर भारत से बचने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें