फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मेधावी छात्रा अर्थशास्त्र में 100 में से मिले 525 अंक

Tue, 28 Jun 2016 07:36 PM IST
शूरैह नियाजी / बीबीसी
विज्ञापन
अंक तालिका - फोटो : BBC
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की एक छात्रा को अर्थशास्त्र के विषय में 100 अंक में से 525 अंक दिए गए हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती है। इस छात्रा को कुल 450 अंकों में से 727 नंबर मिले हैं।
विज्ञापन


इस छात्रा का नाम शिखा त्रिपाठी है और इन्होंने बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। शिखा त्रिपाठी सतना के रामपुर बघेलान में सरकारी कॉलेज की छात्रा है जो अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। छात्रा को अभी पता नहीं हैं कि वो पास हैं या फेल।

शिखा त्रिपाठी ने बताया, ''ये सब विश्वविद्यालय की गलती है। इस तरह की गलती बहुत होती है। कभी किसी छात्र को अनुपस्थित बता दिया जाता है या फिर नंबर ही नहीं चढ़ाए जाते और इसका नतीजा ये है कि परेशानी का सामना हमें करना पड़ता है।'' ये मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने जांच समिति बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पहला मामला नहीं है। इस विश्वविद्यालय पर पहले भी अंकों में गड़बड़ी या मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें