फुटबॉल के सुपर स्टार लियोनेल मेसी के अचानक संन्यास के बाद शाहिद अफरीदी भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। जानते हैं क्यों?
अपनी टीम के फाइनल में चिली के हाथों अप्रत्याशित हार जाने के बाद लियोनेल मेसी ने अचानक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। मेसी का संन्यास लेना था कि क्रिकेट की दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। अफरीदी के संन्यास लेने पर ट्विटर पर काफी लोगों ने खूब चटखारे लिए।
अफरीदी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय खेल रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला उस तरह से नहीं बोल रहा जैसा कभी बोलता था। खराब फॉर्म के बावजूद वह संन्यास लेने का नाम भी नहीं ले रहे। पाक के धाकड़ ऑलराउंडर अफरीदी जिन्हें उनके प्रशंसक बूम-बूम कहते हैं और पहले भी कई मौकों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही और फिर मुकर भी गए।
कई प्रशंसकों ने मेसी को अफरीदी की तरह संन्यास लेने का फैसला वापस बदलते हुए फिर से अर्जेंटीना के लिए खेलने का अनुरोध किया है और उन्हें याद दिलाया कि क्रिकेटर अफरीदी पहले ऐसा कई बार कर चुके हैं।
Shahid Afridi be like : Bhut se #Messi aaye, bhut se gaye,
magar main abhi bhi jawan hun 😂😂— Cryptic Mind (@Vishj05) 27 जून 2016
Has Shahid Afridi retired again...for the 786th time?
Why is he trending with #Messi?— Raman (@being_delhite) 27 जून 2016
#ShahidAfridi gets mocked on Leo #Messi's retirement! - https://t.co/INRvPyYpxQ pic.twitter.com/mInGK3wIFS— Indiatimes (@indiatimes) 28 जून 2016
Oh, okay. Looks like Shahid Afridi has announced retirement from international football.— Anuradha (@anuradha_kush) 27 जून 2016
duniya mein koi bhi retire hoye, India mein toh shahid afridi ne hi trend hona hai😂😂😂😂😂— Billoo (@MohitParmarr) 27 जून 2016