चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ देश की सियासी सरगर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उधर, भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य प्रमुख दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अधिकतर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इन सूचियों में कई ऐसे नाम हैं, जिनका ताल्लुक राजघरानों से है। सूची में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुष्यंत सिंह जैसे चर्चित नाम हैं।
आइये जानते हैं देशभर में राजघरानों से भाजपा-कांग्रेस ने कितने शाही उम्मीदवारों को टिकट दिया है? इनकी राजनीतिक पकड़ कितनी है? इन राजघरानों का इतिहास क्या है?