फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा भारतीय रेलवे का ऐप, टिकट से लेकर खाना तक सब होगा बुक

Thu, 06 Oct 2016 01:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रेल यात्रियों की यात्रा को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने के लिए भारतीय रेल अपने मोबाइल एप्लीकेशन में सुधार करने की योजना बना रहा है। इस ऐप के जरिए रेलवे अपने उपभोक्ताओं को ‘सभी यात्री सुविधा’ मुहैया करा सकेगा। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, हम रेलवे के यात्रियों के लिए एक एकीकृत मोबाइल एप्लीकेशन बना रहे हैं जिसमें उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। 

यह एक ऐसा ऐप होगा जिसमें पूरी यात्रा टिकट से लेकर टैक्सी आरक्षण तक, खाने का पूर्व आदेश, कुली सेवाओं के लिए आवेदन, आराम करने के लिए कक्ष, बिस्तर की चादर, डिब्बे में सफाई की कमी को लेकर शिकायत, डिजिटल मनोरंजन हासिल करने, होटल में कमरा आरक्षित करने और हवाई जहाज के लिए टिकट आरक्षित करवाने सहित अन्य सेवाओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें