फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप की पीठ पर बैठा मेंढक, यूजर्स हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 05 Jun 2020 07:41 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : Twitter/@susantananda3
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अक्सर आप कई जीवों के बीच हिंसक लड़ाई का वीडियो देखते होंगे। लेकिन कई बार कुछ ऐसे भी वीडियो हमें देखने को मिलते हैं, जो हैरान कर देते हैं। जैसे कि क्या आपने शिकारी और शिकार के बीच दोस्ती का वीडियो देखा है? अगर नहीं, तो हम आपको एक ऐसी ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा की तरफ से पोस्ट किया गया एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेंढक को सांप के साथ सहज अंदाज में देखा जा सकता है।

विज्ञापन


ट्विटर पर पोस्ट किया गया यह आठ सेकेंड लंबा वीडियो है, जिसमें एक सांप की पीठ पर मेंढक बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो में जैसे ही सांप धीरे-धीरे फ्रेम से बाहर निकलता है, उसके पीठ पर बैठा मेंढक दिखाई देता है, मानो वो सवारी का आनंद ले रहा हो।
विज्ञापन


ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो क्लिप को 10,800 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर यूजर्स भी कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें