फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day: 'लोदी गार्डन में गुलाब वाली दोस्ती स्वीकार नहीं', वैलेंटाइन डे का विहिप ने किया विरोध

Thu, 13 Feb 2025 01:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में कहा कि प्यार न तो दिखावे की चीज है, और और न ही अश्लीलता और नग्नता परोसने की। किंतु, विदेशी मानसिकता, वैश्विक बाजारू शक्तियों और सामंतवादी चर्च के असर के कारण इसे एक साजिश के अंतर्गत युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
VHP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने युवाओं के बीच लोकप्रिय वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) का विरोध कर दिया है। संगठन ने इसे पश्चिमी मानसिकता और बाजारवादी शक्तियों का असर बताया है और इससे बचने की सलाह दी है। संगठन ने इस दिन किसी पार्क या सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करते हुए पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है। विहिप ने इस दिन हिंदू महिलाओं को लव जिहाद से बचने की अपील भी की है। दिल्ली में लोदी गार्डन, बुद्धा गार्डन, इंडिया गेट सहित तमाम जगहों पर युवा लोग इकट्ठे होते हैं और गुलाब भेंट कर एक दूसरे के प्रति प्रेम और दोस्ती का इजहार करते हैं।  

विज्ञापन


विहिप ने क्या कहा?
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में कहा कि प्यार न तो दिखावे की चीज है, और और न ही अश्लीलता और नग्नता परोसने की। किंतु, विदेशी मानसिकता, वैश्विक बाजारू शक्तियों और सामंतवादी चर्च के असर के कारण इसे एक साजिश के अंतर्गत युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा है कि यह एक कथित संत के नाम पर भारत में भी युवाओं को भ्रमित कर उनकी समृद्धशाली पुरातन संस्कृति से काटने की कोशिश है जिससे हमारे युवा वर्ग को सावधान रहना होगा।
 
बंसल ने कहा है कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों, होटलों, रेस्टोरेंटों व अन्य मनोरंजन केन्द्रों की आड़ में अश्लीलता, नग्नता, अभद्रता, अशिष्टता और असामाजिक दृश्य उपस्थित करते हैं, उन्हें उससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि फिर भी ऐसा होता है तो उनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस और शासन - प्रशासन नियमानुसार उचित कार्यवाही करनी चाहिए, उनसे ऐसी अपेक्षा की जाती है। 
विज्ञापन


पूर्व में इस तरह की घटनाएं देखी गई हैं जहां बजरंग दल के लोग वैलेंटाइन डे पर पार्क-मॉल में कथित तौर पर अभद्र हरकत करते हुए पाए जाने वाले युवाओं के खिलाफ हिंसात्मक कार्रवाई की थी। संभवतः यही कारण है कि विहिप नेता ने अपने किसी भी कार्यकर्ता को किसी तरह की हिंसात्मक गतिविधि करने की बजाय स्थानीय प्रशासन की मदद से अश्लील हरकत करने वालों को रोकने के लिए कहा है। उनके अनुसार, कोई भी व्यक्ति या संगठन कानून अपने हाथ में ना लेकर, कानून पालन करने वाली एजेंसियों के हाथ मजबूत कर, बहिन बेटियां के जीवन से खिलवाड़ करने वालों और लव जिहाद करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें