फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाम दलों के साथ बंगाल में दोस्ती केरल में कुश्ती से कांग्रेस ऊहापोह में

Tue, 23 Feb 2021 03:15 AM IST
Kuldeep Singh अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वाम दलों को ध्यान में रखते हुए प्रचार की अलग-अलग रणनीति बनानी पड़ रही है। केरल में सत्ता वापसी को बेचैन कांग्रेस को वामदलों पर निशाना साधना ही पड़ेगा। जबकि बंगाल में वामदलों को साथ लेकर चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा बचानी है।

विज्ञापन


पांच राज्यों में चुनावों पर पड़ेगा रिश्तों पर असर, सीधे हमले से बच रही कांग्रेस
कांग्रेस को केंद्र में लंबे समय से वामदलों का साथ मिलता रहा है। यही कारण है कि केरल में कांग्रेस नेता सीधे तौर पर वामदलों पर निशाना साधने से बच रहे हैं। वहां कांग्रेस सकारात्मक चुनावी रणनीति अपनाएगी और अपनी सरकार के कामकाज के आधार पर वोट मांगेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल दौरे में उन्हीं मुद्दों को उठा रहे हैं जो सीधे तौर पर केंद्र सरकार से जुड़े हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के प्रभारी जितिन प्रसाद का कहना है कि राज्य इकाई और वहां के नेताओं की मांग के बाद ही पार्टी नेतृत्व ने राज्य में वामदलों के साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें