फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafale Marine Aircraft Deal: भारतीय नौसेना को ट्रेनिंग के लिए राफेल मरीन एयरक्राफ्ट देगा फ्रांस; जानें सबकुछ

Thu, 13 Jul 2023 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rafale Marine aircraft deal: 26 राफेल मरीन एयरक्राफ्ट की डील पूरी होने के बाद फ्रेंच नौसेना, भारतीय नौसेना को प्रशिक्षण के लिए अपने विमान देगी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान। - फोटो : IAF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 राफेल मरीन एयरक्राफ्ट के लिए फ्रांसीसी प्रस्ताव के अनुसार फ्रेंच नौसेना अनुबंध करने के छह महीने के भीतर भारतीय नौसेना को प्रशिक्षण के लिए अपने दो से चार विमान देगी। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि फ्रांसीसी नौसेना अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के छह महीने के भीतर अपने दो से चार राफेल मरीन एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराएगी। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने 22 सिंगल सीटर विमानों और चार ट्विन सीट जेट सहित 26 राफेल समुद्री विमानों के सौदे को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सूत्रों न कहा कि जब तक कि फ्रांसीसी सरकार से प्राप्त विमान उड़ान संचालन के लिए तैयार नहीं हो जाते, तब तक भारतीय नौसेना को उपलब्ध कराए गए विमान भारतीय पायलटों को राफेल मरीन एयरक्राफ्ट पर उनके कौशल को निखारने में मदद करेंगे।

प्रशिक्षण के बाद वापस लौट जाएंगे विमान
भारतीय नौसेना की योजना के अनुसार ये विमान कारवार नौसैनिक अड्डे, विशाखापत्तनम के पास आईएनएस दीघा और तमिलनाडु में आईएनएस राजली के साथ-साथ गोवा में आईएनएस हंसा संचालन के केंद्र में रखे जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक फ्रांसीसी नौसेना के ये विमान भारतीय नौसेना को प्रशिक्षण देने के बाद अपने बेस पर लौट आएंगे।
विज्ञापन

 
भारतीय कंपनियों से बात कर रहे हैं राफेल निर्माता
सूत्रों ने बताया कि राफेल के निर्माता रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए टाटा समूह जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों और देश भर के अन्य मध्यम और छोटे उद्यमों को शामिल करने पर भी विचार कर रहे हैं।

2016 में भारत ने खरीदे थे 36 राफेल विमान
गौरतलब है कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद डील को बीते सोमवार को डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने मंजूरी के लिए पेश किया गया था, जबकि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भी गुरुवार को परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी। बता दें 36 जेट विमानों के लिए सितंबर 2016 में हस्ताक्षर किए जाने के बाद फ्रांस और भारत के बीच यह राफेल विमान का दूसरा सौदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें