सिहोंरवा में पहुंचा फ्रांसीसी परिवार
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां पूरा विश्व करोना को लेकर दहशत में है। वही फ्रांस के शेसरस के रहने वाले पैलेरस पेट्राइसजो शेंपल के अपने पत्नी व दो बेटी तथा एक बेटा के साथ लक्ष्मीपुर के सटे जंगल के करीब एक मंदिर पर पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी गंगा राम यादव अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जांच में जुट गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई। सूचना के घंटों बाद भी कोई टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर गंगाराम यादव ने बताया कि फ्रांस के शेसरस के रहने वाले पैलेरेस इनट्राइजजोसेफ अपने पत्नी पैलेरेस ओपैलो मार्गीटाइड तथा बेटी ब्लेनचाई इप पैलेरेस मार्गीमाइड, पैलेरेस लोला जेनफर व बेटे पैलेरेस ट्राममेटिव के साथ 01 मार्च को टूरिस्ट बीजा पर बाघा बार्डर पर पाकिस्तान से भारत में आए हैं।
ग्रामीणों द्वारा इनके पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ जंगल में होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जिसे लेकर पूछताछ में पता चला है कि फ्रांसीसी परिवार 01 मार्च को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते हुए भारत में आया है। जिसके पास भारत में रहने का 25 मार्च तक का टूरिस्ट बीजा है। बताया कि कोरोना वायरस को लेकर उक्त फ्रांसीसी परिवार से पूछताछ की गई तो कोई भी जांच नहीं होने की बात सामने आई। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पर लिखित जानकारी दी गई।लेकिन घंटों बाद भी कोई टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी है।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने मामले को हल्के में लेते हुए कहा कि उक्त परिवार जहां से भारत में घुसा होगा। वहां बार्डर पर उसकी जांच हुई होगी। जबकि सीएमओ महराजगंज ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही।