फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'पुरुषों की आजादी की लड़ाई', निलंबित कांग्रेस विधायक ममकूटाथिल मामले में बोले कार्यकर्ता राहुल ईश्वर

Mon, 01 Dec 2025 08:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Rahul Easwar: पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के दौरान मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय राहुल ईश्वर ने कहा, 'यह पुरुषों की आजादी की लड़ाई है। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है। पुलिस कह रही है कि उन्होंने मुझे नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने कोई नोटिस नहीं दिया। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पूरी तरह अनदेखी है।'
विज्ञापन
राहुल ईश्वर, एक्टिविस्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईश्वर को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उस महिला की पहचान उजागर की और उसकी मानहानि की, जिसने पलक्कड़ के निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। राहुल ईश्वर का कहना है कि उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई ग़लत है और यह पुरुषों की आजादी की लड़ाई जैसी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ब्वॉयफ्रेंड की लाश से की शादी: प्रेमी के नाम का भरा सिंदूर; प्रेमिका आंचल ने बताई हॉरर किलिंग की दर्दनाक कहानी

विधायक पर क्या हैं आरोप?
राहुल ममकूटाथिल, जो पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक हैं, पर एक महिला ने रेप, धमकी देने और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर में कई गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी के दोस्त जॉबी जोसेफ को भी दूसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया है। आरोपों के अनुसार 4 मार्च को आरोपी विधायक ने तिरुवनंतपुरम स्थित एक फ्लैट में महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद में धमकी देकर गुप्त तरीके से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। दूसरे आरोपी ने कथित रूप से कार में बैठी महिला को गर्भपात की गोलियां दीं।
विज्ञापन


केरल पुलिस की कार्रवाई
केरल पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने रविवार को पलक्कड़ में विधायक के फ्लैट में तलाशी ली और सबूत जुटाए। विधायक इस समय फरार हैं, इसलिए पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए राज्यभर में खोज तेज कर दी है। लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है और एक टीम तमिलनाडु में जांच कर रही है।

सियासी हलचल और कानूनी स्थिति
कांग्रेस पार्टी ने ममकूटाथिल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। लेकिन विपक्षी दल भाजपा और सीपीआईएम ने उनसे विधायक पद से तुरंत इस्तीफा मांग रहा है। ममकूटाथिल ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस पर अगली सुनवाई बुधवार, 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rajya Sabha: 'हर संभावित कारणों की जांच जारी', एअर इंडिया विमान हादसे पर सरकार बोली- मुआवजे की प्रक्रिया तेज

पीड़िता ने सीएम विजयन से की थी शिकायत
शिकायतकर्ता महिला ने 27 नवंबर को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद मामला तेजी से आगे बढ़ा। इसी मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई पर सवाल उठाने और महिला की पहचान उजागर करने के आरोप में राहुल ईश्वर को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें