फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा: मुंबई में दिखा 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर, जादवपुर विवि में छात्रों पर लाठीचार्ज

Tue, 07 Jan 2020 12:26 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
free kashmir - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कल हुए हमले के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। मुंबई में छात्र भारी संख्या में गेट-वे ऑफ इंडिया पर इकट्ठे हुए। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा अपने हाथों में 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर लिए हुए नजर आई। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी जेएनयू हिंसा के खिलाफ मार्च निकाला। मार्च के दौरान सुलेखा मोड़ के पास छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख पश्चिम बंगाल पुलिस ने जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
 

चेन्नई में कैंडल मार्च 

उधर, सोमवार शाम को छात्रों ने तमिलनाडु के चेन्नई में भी जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।  
 

विज्ञापन


मुंबई में जुटी अनुराग-अनुभव सहित बॉलीवुड हस्तियां

वहीं, मुंबई में कार्टर रोड पर अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, ज़ोया अख्तर, दिया मिर्ज़ा, राहुल बोस ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कल हुई हिंसा के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। 
 



जेएनयू हिंसा के बाद विरोध प्रदर्शन

बता दें जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में रविवार शाम को कुछ नकाबपोश घुस आए। नकाबपोशों ने कई छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। चश्मदीदों के अनुसार मौके पर पथराव भी हुआ। इस घटना में छात्र संघ अध्यक्ष आइश घोष और शिक्षक सुचित्रा सेन को गंभीर चोटें आई। छात्र संघ का दावा है कि यह बवाल लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों के बीच हुआ है।
विज्ञापन


जेएनयू के छात्र पिछले कुछ दिनों से फीस बढ़ोतरी और सीएए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेफ्ट का आरोप है कि हमला एबीवीपी ने करवाया था। जबकि एबीवीपी का कहना है कि घटना में उनके छात्र भी घायल हुए है और ये लेफ्ट की चाल है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर चौतरफा वार किए। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें