फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विदेशी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया शोषण, अब बंधक बनाकर दे रहा यातना

Mon, 25 Jul 2016 05:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कौशाम्बी के सैनी इलाके में एक विदेशी युवती को घर में बंधक बनाकर यातना देने का मामला सामने आया है। खाड़ी देश में नौकरी के दौरान इस गांव के युवक ने श्रीलंका की इस युवती को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया और गर्भवती होने पर उसे छोड़कर भाग आया।
विज्ञापन


युवती किसी तरह यहां फरेबी प्रेमी के घर पहुंची तो उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट के अलावा उसे भूखा भी रखा गया है। रविवार को इस बारे में सैनी थाने की पुलिस को भी जानकारी मिली।

पुलिस का कहना है कि विदेशी युवती का मामला है इसलिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। सैनी क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव के दलित परिवार का एक युवक दो साल पहले नौकरी के लिए बहरीन गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विदेश में बनाए शारीरिक संबंध

- फोटो : Getty
बहरीन में ही उसकी मुलाकात श्रीलंका से आकर नौकरी करने वाली युवती से हो गई। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई तो युवक उसे छोड़कर गांव चला आया। उसे खोजते हुए विदेशी युवती करीब ढाई महीने पहले सयारा गांव पहुंची।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक विदेशी महिला के साथ अत्याचार कर रहा है। दो दिन पहले उसे सरेआम दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों का कहना है कि विदेशी महिला को उसके प्रेमी ने खाना-पानी  देना भी बंद कर दिया है। उसे पड़ोसी किसी तरह पेट भरने के लिए भोजन दे देते हैं।

वह ग्रामीणों से मदद की गुहार लगा रही है। अपनी भाषा में पुलिस के पास ले जाने की फरियाद करती है पर ग्रामीण विवाद से बचने के लिए उसकी खुलकर मदद करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें