फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की आतंक के खिलाफ कार्रवाई का ‘बिना रियायत’ मूल्यांकन करेगा फ्रांस

Sat, 25 Jan 2020 05:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पेरिस में अगले महीने होने जा रही वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की बैठक से पहले फ्रांस ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने तेवर साफ कर दिए हैं। फ्रांसीसी राजनयिक सूत्रों ने कहा है कि फ्रांस ‘बिना किसी रियायत’ के आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई का मूल्यांकन करेगा। बता दें कि एफएटीएफ की ग्रे सूची में पहुंचे पाकिस्तान पर आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग को लेकर ब्लैकलिस्ट होने की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, बीजिंग में हाल में आयोजित की गई एफएटीएफ की एशिया-प्रशांत समूह की बैठक में तकनीकी दृष्टिकोण से पाकिस्तान की स्थिति का विश्लेषण किया गया है। पाकिस्तान को अगले महीने होने वाली बैठक में आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी है और अपनी कार्ययोजना बतानी है।

फ्रांस ने निर्धारित किया है कि बिना किसी रियायत के पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ उठाए गए कदमों और कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान ने अमेरिका से उसे ब्लैकलिस्ट होने से बचाने की अपील की है। वहीं पाकिस्तान के सदाबहार मित्र चीन ने भी इस्लामाबाद को बचाने के लिए कई दलीलें पेश की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें