मुंबई के कुर्ला वेस्ट में मेहताब सीएचएस बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई है। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। फिलहाल घटना में किसी तरह के जान-माल के हताहत की सूचना नहीं है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।