फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: फॉक्सकॉन का 15000 करोड़ के निवेश से इनकार; कंपनी ने कहा- सालभर से चल रही थी बात, ये पुराना समझौता

Wed, 15 Oct 2025 02:36 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश को लेकर विवाद गहराया है। राज्य सरकार का दावा है कि इस परियोजना से 14 हजार नौकरियां बनेंगी, जबकि कंपनी का कहना है कि यह नया निवेश नहीं है।
विज्ञापन
फॉक्सकॉन निवेश पर घमासान - फोटो : @Guidance_TN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मोबाइल निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन के 15,000 करोड़ रुपये के नए निवेश को लेकर तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को यह साफ किया कि इतनी बड़ी परियोजना को लेकर बातचीत हुई थी और इससे 14 हजार नई नौकरियां पैदा होंगी। राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने एक दिन पहले ट्वीट कर इस निवेश की जानकारी दी थी। उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा ने कहा कि यह निवेश एक साल से चली आ रही चर्चाओं के बाद तय हुआ है। इसे नया निवेश न मानना गलत होगा। यह बयान उस वक्त आया जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फॉक्सकॉन ने इस निवेश को नया नहीं बताया है। कंपनी की कथित टिप्पणी ने राज्य सरकार के दावे पर सवाल खड़े कर दिए थे।

विज्ञापन


नया निवेश नहीं मान रही फॉक्सकॉन
मंत्री के दफ्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फॉक्सकॉन इसे नया निवेश नहीं मान रही है क्योंकि इस परियोजना को लेकर बातचीत पिछले एक साल से जारी थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि ताइवान की यह इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच एक अमेरिकी टेक कंपनी के दबाव में आकर सावधानीपूर्वक बयान दे रही है।

ये भी पढ़ें:- महागठबंधन में गैर विवादित सीटों पर न मतभेद न मनभेद, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली सूची पर दिया ये अपडेट
विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधि की सीएम स्टालिन से मुलाकात हुई थी
विवाद तब शुरू हुआ जब फॉक्सकॉन इंडिया के प्रतिनिधि रॉबर्ट वू ने सोमवार को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बैठक को राज्य की बड़ी निवेश उपलब्धि बताते हुए पोस्ट किया। हालांकि, फॉक्सकॉन के बयान ने इस उपलब्धि को लेकर संदेह पैदा कर दिया है। अब राज्य सरकार और कंपनी के बीच इस पर अलग-अलग व्याख्याएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:- भारत में पहली बार डीएनए जांच से हुई हाथियों की जनगणना, जानें किस क्षेत्र में कितने हाथी?
विज्ञापन


उद्योग मंत्री राजा ने कहा कि हम तमिलनाडु को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों के साथ हमारा सहयोग लंबी अवधि का है। इस विवाद के बीच यह भी साफ हो गया है कि फॉक्सकॉन की तमिलनाडु में उपस्थिति और विस्तार को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन कंपनी इसे नया निवेश नहीं बल्कि पुरानी योजना का हिस्सा मान रही है।

राजनीतिक विवाद शुरू
हालांकि, फॉक्सकॉन की ओर से इस निवेश को नया न मानने की खबर के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा। पीएमके नेता डॉ. अंबुमनी रामदास ने इसे आधे दिन में उजागर हुई झूठ की झोली करार दिया और राज्य से निवेश पर सफाई-पत्र की मांग की। भाजपा प्रवक्ता नारायणन थिरुपथी ने इसे द्रविड़ीय झूठ और तमिलनाडु के लिए शर्मनाक कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें