रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय रक्षा विभाग के रणनीतिक आकलन और अंतरराष्ट्रीय मामलों के सहायक सचिव पाब्लो एम लोरेंजो ने किया।
भारत और फिलीपींस के बीच चौथी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बीच दोनों देशों के बीच चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय रक्षा विभाग के रणनीतिक आकलन और अंतरराष्ट्रीय मामलों के सहायक सचिव पाब्लो एम लोरेंजो ने किया। बयान में कहा गया, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की।
रक्षा सहयोग से संबंधित अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की
बयान में कहा गया है कि सह-अध्यक्षों ने आपसी विश्वास और समझ, सामान्यहित और लोकतंत्र के साझा मूल्यों और कानून के शासन के आधार पर रक्षा सहयोग से संबंधित 2006 के समझौते को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों को शुरू करने पर सहमति व्यक्त की और स्पेक्ट्रम में द्विपक्षीय सहकारी संबंधों को प्रभावी ढंग से गहरा करने के लिए अधिक तालमेल की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में की गई सराहना
भारत और फिलीपींस नेबहुपक्षीय मंचों में सहयोग पर चर्चा की और भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपने दृष्टिकोण में पूरकता का उल्लेख किया और पारस्परिक हित के मुद्दों पर नियमित परामर्श आयोजित करने का निर्णय लिया। बयान में कहा गया है कि सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में रुचि और उत्साह की सराहना की गई।