फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चौथी क्लास की दो छात्राओं से स्कूल में रेप, टीचर फरार

Sun, 22 Apr 2018 03:03 AM IST
एजेंसी, रायगंज
विज्ञापन
Rape, Gangrape
विज्ञापन
प्रदेश के उत्तरी दिनाजपुर जिले के एक स्कूल में टीचर का चौथी क्लास की दो छात्राओं के साथ लगातार चार दिन रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना सरकारी प्राथमिक स्कूल की है। घटना उस समय सामने आई जब एक बच्ची ने शुक्रवार को स्कूल जाने से मना कर दिया। मामले में आरोपी 35 वर्षीय टीचर शादीशुदा है और घटना के बाद से फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी टीचर ने दोनों छात्राओं के साथ क्लास में स्कूल की छुट्टी होने के बाद रेप किया। टीचर ने मामले के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। शुक्रवार को एक छात्रा के स्कूल नहीं जाने का कारण पूछने पर उसके पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को बताई। छात्रा के परिवार वाले दूसरी पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ मिलकर रायगंज पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शनिवार को दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें