फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा चुनाव: दलबदलू बदल सकते हैं समीकरण, 14 दिग्गज उम्मीदवारों में से 11 बीजेपी में शामिल

Fri, 16 Feb 2018 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन

त्रिपुरा में इस बार वाममोर्चा को सत्ता से हटा कर सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा के लिए दलबदलू उम्मीदवार भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 249 उम्मीदवारों में से 14 ने इस बार अपनी निष्ठाएं बदल ली हैं। इन 14 में से अब 11 भाजपा के खेमे में हैं। ये सभी भाजपा के ही टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा में शामिल होने वाले तमाम विधायक पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि इनमें से छह पहले कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा राज्य की 60 में से 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी नौ सीटें उसने अपनी सहयोगी इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के लिए छोड़ी है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें