फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में चार साल की बच्ची से दरिंदगी: चॉकलेट के बहाने साथ ले गया, फिर किया यौन शोषण; ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Tue, 05 Aug 2025 02:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर

सार

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 26 वर्षीय युवक को चार साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट के बहाने पास के बाजार में ले गया और वहां पर उसका यौन शोषण किया। पेशाब करने के दौरान बच्ची को दर्द होने पर परिजनों को यौन शोषण के बारे में पता चला। 
 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक चार साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय एक युवक बच्ची को चॉकलेट के बहाने बाजार ले गया, जिसके बाद उसने बच्ची से यौन शोषण किया। पेशाब करने के दौरान बच्ची को दर्द होने पर परिवार को यौन शोषण का पता चला। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई। आरोपी जाजपुर शहर के पास बच्ची के गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था। इस दौरान वह बच्ची को चॉकलेट के बहाने बाजार ले गया और उसके साथ यौन शोषण किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर छोड़कर चला गया। 

ये भी पढ़ें: NDA संसदीय दल की बैठक आज: ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी होंगे सम्मानित; मानसून सत्र में पहली बार हो रही बैठक
विज्ञापन


पेशाब करने के दौरान बच्ची को हुआ दर्द
बच्ची ने घर आने के बाद जब पेशाब किया तो उसने दर्द की शिकायत की। इस पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने बच्ची से जानकारी ली। बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने चार अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने कहा कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर जाने के दौरान गांव आया था। वह रविवार दोपहर बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पास के बाजार में ले गया और वहां उसका यौन शोषण किया। बाद में, उसने शाम होने से पहले बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। जब बच्ची ने पेशाब के दौरान दर्द की शिकायत की, तो परिवार के सदस्यों को शक हुआ। उसने परिवार के सामने पूरी घटना बताई।

शिकायत करने पर रिश्तेदारों ने बच्ची के परिजनों पर किया हमला
पुलिस के अनुसार, बच्ची के परिवार ने रविवार रात को आरोपी के रिश्तेदारों से घटना के बारे में शिकायत की। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर बच्ची के परिजनों पर हमला किया। इसके बाद, बच्ची के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kamal Haasan: 'हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे कमल', सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी को लेकर विहिप का आरोप

अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

जाजपुर के एसडीपीओ पीके माझी ने कहा कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर जाजपुर टाउन पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें