फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चार मंजिला इमारत ढही, किसी तरह की जनहानि नहीं

Sat, 13 Jun 2020 07:29 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में शनिवार को चार मंजिला इमारत ढह गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में इमारत आगे की ओर झुकती और एक नहर में गिरती दिख रही है जिसमें लोगों की चीख-चिल्लाहट की आवाज भी आ रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नहर की सफाई चल रही थी जिसके कारण इमारत कांपने लगी थी और लोगों ने इसे खाली कर दिया था इसलिए जनहानि होने से बच गई। हालांकि लोग अपना पूरा सामान उसमें से निकाल नहीं पाए थे। जिले के दासपुर ब्लॉक में स्थित गोमराई नहर की सफाई का काम बीते कुछ हफ्तों से चल रहा था। इमारत की नींव इसके किनारे से लगी थी, संभवत: नहर की सफाई के दौरान नींव हिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें