फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme court Collegium: मद्रास, इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले चार नए एडिश्नल जज, कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

Thu, 23 Feb 2023 02:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीती 17 जनवरी को इन चारों के अलावा छह अन्य वकीलों को एडिश्नल जज बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। इनमें से छह नामों के कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने बीते दिनों मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
राजस्थान के बूंदी में जज को मिली जान से मारने की धमकी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार वकीलों को मद्रास और इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिश्नल जज नियुक्ति  किया गया है। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिन वकीलों को एडिश्नल जज बनाया गया है उनमें प्रशांत कुमार, मनजीवे शुक्ला, अरुण कुमार सिंह देशवाल और वेंकटचारी लक्ष्मीनारायण का नाम शामिल है। प्रशांत कुमार, मनजीवे शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिश्नल जज बनाया गया है। वहीं वेंकटचारी लक्ष्मीनारायण को मद्रास हाईकोर्ट में बतौर एडिश्नल जज नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन


दो साल के लिए इनकी एडिश्नल जज के पद पर नियुक्ति हुई है। इसके बाद इन्हें स्थायी जज बनाया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीती 17 जनवरी को इन चारों के अलावा छह अन्य वकीलों को एडिश्नल जज बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। इनमें से छह नामों के कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने बीते दिनों मंजूरी दे दी थी। अब इन चारों के नामों को भी मंजूरी दे दी गई है। वेंकटचारी लक्ष्मीनारायण को एडिश्नल जज बनाए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विक्टोरिया गौरी के नाम के साथ ही सरकार को भेजी थी। विक्टोरिया गौरी के नाम को सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। जिस पर विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें