फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादास्पद वीडियो वायरल होने के बाद शाहजहांपुर में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 22 Aug 2018 07:44 PM IST
भाषा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों का एक विवादास्पद वीडियो वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से मांस तस्कर के मुंह से मांस के टुकड़े उठवाकर बोरे में डालने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके साथ ही दो अलग अलग मामले में तीन उप-निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एस एस चिनप्पा ने बुधवार को बताया कि निगोही थानाक्षेत्र के नेकपुर गांव में आरोपी भूरा को 16 अगस्त को ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोवध करते हुए पकड़ा था। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करते हुए मांस के टुकड़े उसके मुंह से उठवाकर बोरे में भरवाए थे। 

बताया जाता है कि इस दौरान पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। वह वीडियो बनाते रहे और ग्रामीणों का सहयोग भी करते रहे। 

चिनप्पा ने बताया कि मंगलवार को जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने निगोही थाने में तैनात दारोगा मदन पाल एवं सिपाही संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) बलदेव सिंह खंडेला को सौंप दी है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना कलान के नो एंट्री जोन में 20 अगस्त को भैंस की पूंछ लदे ट्रक के घुस जाने और ट्रक को ग्रामीणों द्वारा आग लगाए जाने की घटना में कलान के थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भदोरिया और दारोगा अनिल तिवारी को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें