फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद गंभीर श्रेणी के थे 2020 में आए पांच में से चार चक्रवाती तूफान

Mon, 07 Dec 2020 02:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

2020 में आए पांच में से चार चक्रवाती तूफान बेहद गंभीर श्रेणी के थे। जिनमें अम्फान तो सुपर चक्रवाती तूफान रहा। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि 1990 के बाद से पूर्वी व पश्चिमी सागर में हर वर्ष चार चक्रवाती तूफान बने। ऐसे में एक साल में पांच तूफानों का आना अब सामान्य बात है।


2020 का पहला तूफान अम्फान था जो बंगाल की खाड़ी से उठा और फिर सुपर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। यह 1999 में ओडिशा में आए सुपर चक्रवाती तूफान के बाद आया सबसे शक्तिशाली तूफान था। अम्फान से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में तबाही हुई थी। अम्फान के 15 दिन बाद अरब सागर से निसर्ग तूफान उठा। यह मुंबई के पास अलीबाग से टकराया और केरल में मानसून की सामान्य आगमन में मदद की।
विज्ञापन


एक महीने में आए तीन तूफान
पिछले एक महीने में कुल तीन तूफान आए। जिनमें दो बंगाल की खाड़ी और एक अरब सागर में उठा। इसमें चक्रवाती तूफान गति बहुत गंभीर तूफान में तब्दील हुआ और पश्चिमी तटों को प्रभावित किया। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बनता हुआ तमिलनाडु के तट से टकराया। वहीं महीने के आखिरी हफ्ते में चक्रवाती तूफान बुरेवी भी बंगाल की खाड़ी से उठा।
विज्ञापन


तमिलनाडु से गुजरते ही कमजोर पड़ा बुरेवी
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान बुरेवी तमिलनाडु के दक्षिणी तट से गुजरते ही मन्नार की खाड़ी में कमजोर पड़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे और कई तटीय जिलों में अगले दो दिन बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें