फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया किसानों की दयनीय हालत को देख रही है : कांग्रेस

Mon, 07 Dec 2020 02:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
pawan kheda
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए भारत बंद का कांग्रेस ने समर्थन किया है। पार्टी ने इस दिन सभी जिला व राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी मुख्यालय में प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को कहा, कांग्रेस आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद का पूरा समर्थन करती है।

विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों व किसान रैलियों के जरिये किसानों के पक्ष में कांग्रेस की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस के सभी जिला मुख्यालय व प्रदेश मुख्यालयों में कार्यकर्ता बंद के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि यह सफल रहे।

खेड़ा ने कहा, पूरी दुनिया हमारे किसानों की दयनीय हालत देख रही है। पूरा विश्व यह भयावह मंजर देख रहा है कि किसान सर्दी की रातों में सड़कों पर बैठे हैं और इंतजार में हैं कि सरकार उनकी बात सुन ले। सरकार बताए कि उसे कानून लागू करने की इतनी जल्दी क्या थी। कोरोना महामारी के बीच, जून में सरकार चोरी छिपे अध्यादेश लाई।
विज्ञापन


जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था तब सरकार अपने उद्योगपति व कारपोरेट मित्रों की मदद के लिए अध्यादेश लाने में व्यस्त थी। सरकार ने किसानों को भरोसे में नहीं लिया और अब किसानों के हितों की आड़ में छिप रही है। अगर आपको वाकई में किसानों के हितों की चिंता होती तो आपने इन विधेयकों को लाने से पहले उनकी सलाह ली होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें