फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 :ब्रिटेन से भारत लौटे 186 यात्रियों में से चार कोरोना पॉजिटिव निकले

Mon, 11 Jan 2021 12:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान से सोमवार को ब्रिटेन से 186 यात्री स्वदेश लौटे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर जांच के दौरान इनमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेनेस्ट्रिग जेनेटिक लेबोरेटरी के संस्थापक-निदेशक डॉ. गौरी अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जेनेस्ट्रिग लैब की निदेशक डॉ. गौरी अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया की लंदन-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर रहे चार यात्रियों ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। विदेश से लौटने वाले यात्रियों की कोविड जांच के लिए जेनेस्ट्रिग जेनेटिक लेबोरेटरी बनाई गई है।

 
ब्रिटेन और भारत से आने वाली उड़ानों को कोविड का नया स्ट्रेन आने के बाद 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है। 8 जनवरी से उड़ानों को दोबारा शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें