फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujrat: गुजरात की महीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोगों की डूबकर मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Fri, 07 Jun 2024 11:41 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुजरात

सार

गुजरात के आनंद जिले में माहीसागर नदी में डूबकर एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। सभी लोग नदी में नहा रहे थे, तभी परिवार के एक सदस्य पानी में डूबने लगा और उसके बचाने के चक्कर सभी लोग गहरे पानी में उतर गए।
विज्ञापन
गुजरात की महिसागर नदी में चार लोग डूबे - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आनंद जिले में माहीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। आनंद जिले की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डूबने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार शाम को खानपुर गांव के बाहरी इलाके की है। यह क्षेत्र गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिहाज से लोगों के लिए काफी पसंदीदा है। गर्मी में यहां आने वाले लोग अक्सर यहां महीसागर नदी में नहाते हैं। 

एक सदस्य को बचाने के लिए बाकी तीन भी डूबे

स्थानीय पुलिस ने बताया कि गामडी गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य घूमने के लिए आए थे। जब वो नदी में नहा रहे थे तभी परिवार का एक सदस्य डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बाकी तीनों भी गहरे पानी में चले गए और सभी तेज बहाव में बह गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सिर्फ उनके शव ही बरामद हो सके। मृतकों की पहचान सुरेश वाघेला, प्रकाश वाघेला, वेसुबेन सोलंकी और ज्योति वाघेला के रूप में हुई।

2 जून को भी हुआ था हादसा

पुलिस ने बताया कि 2 जून को भी आनंद जिले और लांभवेल गांव के रहने वाले दो लोगों की इसी जगह मौत हो गई। वो लोग भी नहाने गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें