फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 04:35 AM IST
भाषा, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ चार लोगों ने उसके पुरुष मित्र के सामने ही कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चमरोशी पुलिस थाना अधिकारी गोरख गायकवाड़ ने बताया कि 29 अगस्त को घटना यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर चमोरशी तालुका के कृष्ण नगर गांव के पास हुई। महिला अपने दोस्त के साथ लालडोंगरी पहाड़ियों के पास घूमने गयी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल रोकी और युवती के दोस्त की पिटाई की और फिर उसे पास की झाड़ियों में ले गये जहां उन्होंने पीड़िता से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पास से 4,000 रुपये भी लूट लिये। युवती को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान निखिल मंडल, महादेव बराई, राजेश डकवा और स्वरूप मिस्त्री के तौर पर हुई है। ये सभी तालुका में कृष्ण नगर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें