फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Autorickshaw-Truck Accident: ऑटोरिक्शा और ट्रक में आमने-सामने से टक्कर; परिवार के चार सदस्यों की मौत

Thu, 14 Aug 2025 09:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

अंगारा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया, 'इस घटना में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है। दुर्घटना बुधवार रात अंगारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पुरुलिया मार्ग पर चामघाटी में हुई।

विज्ञापन


अंगारा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया, 'इस घटना में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।'

ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया
पुलिस के मुताबिक, ऑटोरिक्शा रांची जा रहा था, तभी मुरी की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह घातक टक्कर हुई। 
विज्ञापन


चालक मौके से फरार
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक पलट गया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ितों की पहचान ऑटो-रिक्शा चला रहे शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा खातून, उनकी पत्नी जोराद्दीन और उनके बेटे शेख अमन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आगे की जांच जारी
परिवार रांची के कांटाटोली इलाके में रहता था। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें