फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: करूर में अजीबोगरीब सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 15 घायल

Sat, 17 May 2025 10:05 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेंगलुरु से नागरकोइल जा रही ओमनी बस करूर-सलेम राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई और टक्कर के कारण वाहन दाईं ओर मुड़ गया। बस सड़क के बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में थूथुकुडी से आ रही पर्यटक वैन से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के सेम्मादई जिले में  शनिवार को एक ओमनी बस ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस विपरीत दिशा में जा रही एक पर्यटक वैन से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि मृतकों में वैन चालक भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से नागरकोइल जा रही ओमनी बस करूर-सलेम राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई और टक्कर के कारण वाहन दाईं ओर मुड़ गया। बस सड़क के बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में थूथुकुडी से आ रही पर्यटक वैन से टकरा गई। टक्कर के कारण ओमनी बस, ट्रैक्टर और वैन के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें