फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारतीय महिलाओं को समझौता एक्सप्रेस से उतारा

Tue, 27 Sep 2016 08:39 AM IST
एजेंसी/लाहौर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
पाकिस्तान के रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली-लाहौर समझौता एक्सप्रेस से चार भारतीय महिलाओं को सफर करने से रोक दिया। रेल प्रशासन का आरोप था कि इन महिलाओं के पास पर्याप्त यात्रा कागजात नहीं हैं। 
विज्ञापन


एक पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया, ‘रेल प्रशासन का कहना है कि हमारे यात्रा दस्तावेज अधूरे हैं। हमारे परिजन भारत में हमारा इंतजार कर रहे हैं।’ इन महिलाओं ने ट्रेन में नहीं चढ़ने देने के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों के खिलाफ वाघा रेलवे स्टेशन पर विरोध दर्ज कराया। 

हालांकि रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं यात्रा दस्तावेज पूरा करने के बाद बृहस्पतिवार को भारत के सफर पर जा सकती हैं। गौरतलब है कि समझौता एक्सप्रेस लाहौर से सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए चलती है। 
विज्ञापन


इस ट्रेन में 100 से अधिक पाकिस्तानी और 84 भारतीय नागरिकों ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सफर किया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में समझौता एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें