मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह नागा नागरिकों के अपहरण में शमिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर अभी भी बंधक बनाकर रखा गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को पी मोल्डिंग और लेइलोन वाइफेई अंतर-ग्राम सड़क के बीच के इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 51 वर्षीय थांगखोमांग खोंगसाई, 40 वर्षीय सेखोलेट खोंगसाई, 27 वर्षीय लुनमिनथांग डिमंगेल और कामगौलाल खोंगसाई के रूप में की गई।
कई गतिविधियों में शामिल होने का संदेह
पुलिस ने बताया कि चारों के जिले में सक्रिय सशस्त्र ग्राम स्वयंसेवी समूहों के सक्रिय सदस्य होने का संदेह है। वह जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और हथियारों और गोला-बारूद के अवैध कब्जे जैसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, 'गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की छह लोगों के अपहरण में भूमिका संदिग्ध है और जांच के दौरान इसका पता लगाया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Quad Foreign Ministers Meet: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर
क्या है पूरा मामला?