फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panoor Blast: पनूर बम विस्फोट के मामले में चार गिरफ्तार, माकपा ने कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं

Sat, 06 Apr 2024 03:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

केरल के कन्नूर जिले के पनूर में बम विस्फोट मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर सीपीआई(एम) ने कांग्रेस-भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केरल से बड़ा मामला सामने आया है। यहां कन्नूर जिले के पनूर में बम विस्फोट हुआ। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।  उधर माकपा ने उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि ब्लास्ट में शामिल सभी लोग वाम दल के थे।  

विज्ञापन


माकपा ने आरोपों से किया साफ इनकार
माकपा के राज्य महासचिव एमवी गोविंदन का कहना है कि इस बम धमाके में शामिल लोगों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। दरअसल इससे पहले कांग्रेस और भाजपा ने बम धमाके का दोष वाम दल पर मढ़ा था। कांग्रेस का आरोप है कि यह धमाका उस समय हुआ, जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता देसी बम बना रहे थे। अधर भाजपा ने भी वाम दल पर बम के जरिए  दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। एमवी गोविंदन का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा द्वारा पार्टी पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।

बम विस्फोट के विरोध में शांति मार्च
इससे पहले केरल की वटकारा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी शफी परम्बिल और आरएसपी प्रत्याशी केके रेमा ने विस्फोट की घटना के विरोध में शांति मार्च निकाला। दोनों ने आरोप लगाया है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर बम बनाया।
विज्ञापन


पनूर बम धमाके में अब तक
शुक्रवार को उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के पनूर में बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में काइवेलिक्कल के निवासी शेरिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायलों में विनेश नाम के व्यक्ति की एक हथेली कट गई। मामले में कांग्रेस और भाजपा ने माकपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी के कार्यकर्ता देसी बम बना रहे थे और इस दौरान यह धमाका हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें