फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मराठी में बात न करने पर बस कंडक्टर से मारपीट मामले में बवाल; हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 01:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बेलगावी (कर्नाटक)

सार

बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य के साथ-साथ वहां रहने वाली कन्नड़ भाषी जनता भी कड़ा विरोध कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में राज्य परिवहन निगम की बस के कंडक्टर (परिचालक) पर मराठी में यात्री को जवाब न देने पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि  घटना शुक्रवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में हुई। कंडक्टर पर भी पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले आंखों में आंसू लिए 51 वर्षीय कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी एक लड़की मराठी में बोल रही थी। हुक्केरी ने कहा कि उसने उससे कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने उससे कन्नड़ में बात करने को कहा। कंडक्टर ने कहा, 'जब मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती, तो लड़की ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मुझ पर हमला कर दिया।' 
 

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि घायल बस कंडक्टर को बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने कंडक्टर पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 वर्षीय लड़की की शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिचालक पर लड़की के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।'
विज्ञापन


पॉक्सो मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें आरोपों की जांच करनी है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बेलगावी में मराठी भाषी आबादी ज्यादा
बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य के साथ-साथ वहां रहने वाली कन्नड़ भाषी जनता भी कड़ा विरोध कर रही है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें