असम के डिब्रूगढ़ जिले में ट्रक ट्रेडिंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक कार और करीब एक करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। चारों की पहचान हो चुकी है। इनमें से तीन असम राइफल्स के हैं और एक आम नागरिक है।