सीबीआई ने पीएनबी घोटाले की जांच तेज करते हुए पत्नी समेत विदेश भाग चुके हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ढूंढने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। सीबीआई इंटरपोल के साथ मिल कर पता लगा रही है कि आखिर नीरव मोदी किस देश में छुपा बैठा है।सीबीआई ने उन सभी देशों के इंटरपोल से संपर्क साधा है जहां उसके होने की संभावना है। साथ ही उन संभावित देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि को भी खंगाला जा रहा है।
नीरव के पास बेल्जियम का पासपोर्ट होने की खबर, सीबीआई कर रही तस्दीक
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी की मौजूदगी का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा। नीरव मोदी के सीएफओ विपुल अंबानी से सीबीआई ने सघन पूछताछ की है। इसमें मोदी की मौजूदगी की सुराग मिला है।
नीरव के अमेरिका में होने की नहीं हुई पुष्टि, कई देशों के इंटरपोट को भेजी जानकारी
गौरतलब है कि भारत में इंटरपोल का प्रतिनिधित्व सीबीआई ही करती है। लिहाजा इससे जुड़े तकनीकी कामकाज में दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही इस मामले में सीबीआई विदेश मंत्रालय समेत चार केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रही है। विदेश मंत्रालय ने नीरव का भारतीय पोसपोर्ट रद्द कर रखा है। लिहाजा नीरव फिलहाल जिस देश में है वहां से वह कानूनी तरीके से बाहर नहीं जा सकता।
सीबीआई-इंटरपोल का मानना है कि अगर नीरव के मामले में जल्द कार्रवाई की गई तो उसे असानी से भारत लाया जा सकता है। नहीं तो विजय माल्या की तरह यह मामला भी खटाई में पड़ सकता है। शुरुआती जानकारी केमुताबिक नीरव अपनी पत्नी केसाथ अमेरिका में है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि नीरव को पास बेल्जियम का पासपोर्ट होने की भी खबर है। बेल्जियम दूतावास से इसकी तस्दीक की जा रही है।