फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और जान की बाजी लगा कर बचाई तेंदुए की जान

Tue, 10 Apr 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
leopard
विज्ञापन
जिंदगी इंसान की ही नहीं जानवरों की भी बहुत कीमती है और जब बात तेंदुए की जान बचाने की हो तो इंसान अपनी जान की बाजी लगा देता है। मामला उत्तर प्रदेश के महारजगंज का है जब वन विभाग के कर्मचारी एक तेंदुए की जान बचाने के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी और उसे मोटर बाइक पर बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तेंदुए की हालत गंभीर थी और पिंजरा आने में देरी हो रही थी और तेंदुए की हालत गंभीर बनी हुई थी। आनन फानन में वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए को बाइक पर बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


बात दो दिन पहले की है जब सुबह 11 बजे इन कर्मियों ने सड़क पर एक तेंदुआ बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत रेंजर को सूचना दी। रेंजर दया शंकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर डीएफओ मनीष सिंह को इस बारे में सूचित किया। 

कर्मचारियों ने तेंदुए के लिए पिंजरा मंगाया, लेकिन वो जानते थे कि उसे आने में समय लगेगा और थोड़ी सी और देर इस तेंदुए के जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है। उनमें से दो कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह के बिना मोटरबाइक पर तेंदुए को बिठाया और नजदीक के पशु हॉस्पिटल ले गए। 
विज्ञापन


डीएफओ मनीष सिंह ने बताया, 'पिछले दिनों दक्षिणी चौक के पास एक तेंदुए के बेहोशी की हालत में पाए जाने की सूचना मिली थी। वन विभाग के कर्मचारी उसे बाइक पर वन विभाग के ऑफिस लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उसका इलाज किया गया और उसे खाना भी खिलाया गया। तेंदुआ अब तंदरुस्ती की राह पर है उसकी हालत में सुधार हो रहा है।' बीते  22 मार्च को इसी इलाके में एक तेंदुआ मरा हुआ मिला था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें