फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- राहुल गांधी को संभालनी पड़ेगी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Thu, 12 Aug 2021 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरीश रावत ने अमर उजाला के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी हर चीज को समय लेकर समझकर करना चाहते हैं। अगर इस पद के मामले में भी वे कुछ समझना चाहते हैं तो वे इसके लिए समय अवश्य ले सकते हैं, लेकिन उन्हें सही समय पर पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। इसका कोई विकल्प नहीं है...
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का मुद्दा एक बार फिर राहुल गांधी के नाम पर ही खत्म हो सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका अनुरोध नहीं है कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालें, बल्कि वे यह कह रहे हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की आवाज है और राहुल गांधी को उन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना पड़ेगा।

विज्ञापन


हरीश रावत ने अमर उजाला के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी हर चीज को समय लेकर समझकर करना चाहते हैं। अगर इस पद के मामले में भी वे कुछ समझना चाहते हैं तो वे इसके लिए समय अवश्य ले सकते हैं, लेकिन उन्हें सही समय पर पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। इसका कोई विकल्प नहीं है।

कांग्रेस नेता का यह बयान इस संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण है कि पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की मांग की थी। पार्टी में लोकतंत्र बनाए रखने और इसे मजबूती देने के लिए इन नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाने को महत्त्वपूर्ण बताया था।
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को एक बार फिर राहुल गांधी के ही पाले में डालकर इशारों में ही बता दिया है कि अध्यक्ष पद के लिए किसी दूसरे विकल्प पर विचार करने की कोई संभावना नहीं है। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद त्यागने के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रखी है। लेकिन हर तरफ से पार्टी के लिए एक फुल टाइम अध्यक्ष बनाए जाने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें